{"_id":"5d000ab3bdec22072c3339e8","slug":"15602838181-bareilly-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम का लालच देकर ठग महिला जेवर लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इनाम का लालच देकर ठग महिला जेवर लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरगढ़। महिला ठग ने ईनाम का लालच देकर कई महिलाओं से जेवर लेकर फरार हो गई। अगले दिन ठगी का एहसास होने मामले की तहरीर शेरगढ़ थाने में दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव नगरिया कला में एक महिला आई थी, जिसने टूटे बर्तन के बदले नए देने का झांसा देकर कई घरों की महिलाओं से बर्तन ले लिए। अगले दिन कुछ महिलाओं को नए बर्तन दे दिए। महिला ने उन्हें बताया कि वह एक कंपनी में कार्य करती है। उसकी कंपनी पुराने चांदी के जेवर के बदले नए दे रही है। साथ में पांच हजार रुपये तक के उपहार भी दे रही है। इस तरह का ऑफर सोने के जेवरों पर भी है। झांसे में आकर गांव की शांति देवी ने चांदी की दो जोड़ी पायलें और दो सोने के मंगलसूत्र, टॉप्स व सुनील की पत्नी ने सोने के कुंडल सहित गांव की अन्य महिलाओं ने उसे सोने चांदी के जेवर दे दिए। इसके बाद महिला रफूचक्कर हो गई। अगले दिन महिला वापस नहीं आई तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित महिलाओं ने घटना की तहरीर शेरगढ़ पुलिस को दी है। ब्यूरो