{"_id":"5d000aa9bdec22077d5c07cb","slug":"15602838089-bareilly-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगरैन (बरेली)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के तमाम लोग गांव पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया, जबकि पति का कहना था कि उसकी पत्नी के पित्त की थैली में पथरी थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर के यहां ले जाने पर उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली के आंवला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव दराबनगर निवासी राजाराम ने अपनी बेटी श्रीदेवी की शादी पांच साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सैंडोली निवासी रवि के साथ की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि रवि आए दिन उसे प्रताड़ित करता रहता था। उसके पास दो बच्चे हैं। सोमवार की रात को संदिग्ध हालात में श्रीदेवी की मौत हो गयी। मौत की सूचना पर मायके पक्ष के तमाम लोग गांव पहुंच गए। पुलिस भी आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतका के पति ने बताया कि श्रीदेवी को पित्त की थैली में पथरी थी। पेट में दर्द उठने पर वह उसे बिसौली के एक डॉक्टर केे यहां ले गया था, लेकिन श्रीदेवी की हालत बिगड़ती गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक, वजीरगंज