फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भुता में फायरिंग की ताबड़तोड़ वारदात

भुता में फायरिंग की ताबड़तोड़ वारदात

Sun, 09 Jun 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
भुता में फायरिंग की ताबड़तोड़ वारदात
भुता। कस्बा भुता निवासी अजयपाल सिंह का 19 वर्षीय पुत्र राजवीर एक टेंट हाउस पर काम करता है। शुक्रवार रात एक संस्था की ओर से गांव मैंकपुर में कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह वहीं सो गया। उसके साथ इसी टेंट में काम करने वाले प्रेम और आकाश भी सो रहे थे। रात लगभग तीन बजे किसी ने फायर किया, राजवीर के दाहिने हाथ और गर्दन में काफी छर्रे लगे। सूचना पर पहुंचे परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घर लौटते अस्पताल कर्मचारी को गोली मारी
भुता। हाफिजगंज के गांव गजराजपुर निवासी संजीव पटेल बरेली में बारादरी थाने के पास प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता है। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे संजीव बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अधकटा बुनियादी बेगम गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली उसके कंधे और कान को छूती हुई निकल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की तहरीर संजीव के पिता ने अज्ञात के खिलाफ दी है। संजीव के मुताबिक बदमाश गोली मारने के बाद अपना नाम सोनू बताकर फरार हो गए। पुलिस रंजिश का मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed