फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पूर्व चेयरमैन के क्रशर पर डकैतों ने बोला धावा

पूर्व चेयरमैन के क्रशर पर डकैतों ने बोला धावा

Sun, 09 Jun 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन के क्रशर पर डकैतों ने बोला धावा
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष गुड्डी देवी गुप्ता के पुत्र विपिन गुप्ता के क्रशर से 15 सशस्त्र बदमाशों ने असलहों के बल पर चौकीदारों समेत पूरे स्टाफ को बंधकर बनाकर जमकर मारपीट की और 35 हजार की नकदी सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के क्रशर के उपकरण लूट ले गए। स्टाफ की सूचना पर क्रशर मालिक विपिन ने पुलिस को डकैती की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस हालांकि वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

क्रशर मालिक विपिन गुप्ता ने तहरीर में बताया कि खुटार के तिकुनिया चौराहे के पास गोला रोड पर उनका जय भोला खांडसारी उद्योग के नाम से क्रशर है। शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे 15 सशस्त्र बदमाश जंगल की ओर से लगी कंटीले तारों की बाड़ तोड़कर क्रशर पर आ धमके और लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा के गांव मुड़िया हेमसिंह निवासी सुपरवाइजर राम प्रसाद, मुनीम राजबहादुर और चौकीदार हरद्वारीलाल, श्रीपाल को असलहों से धमकाकर कब्जे में ले लिया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। चौकीदारों की पिटाई कर आंखों पर कपड़ा बांधकर बंधक लिया। मुनीम राजबहादुर को भी बांधकर डालने के बाद उसके पास से बदमाशों ने स्टोर रूम और कार्यालय की चाबियां छीन लीं और प्लांट के नौ ब्रास, स्पेयर में रखे पीतल के 12 ब्रास, 750 केवीए का अल्टीनेटर, 40 केवीए का अल्टीनेटर, 35 हजार रुपये नकद, मुनीम के पास से चार सौ, चौकीदार हरद्वारीलाल के पास से 2170 रुपये, श्रीपाल की साइकिल, ट्रैक्टरों की बैटरी, दो ट्रैक्टरों का अन्य सामान, 12 एलईडी हाईमास्ट, एक ग्राइंडर और स्टोर से अन्य कीमती सामान लूट लिया गया।
विज्ञापन

बदमाशों ने जाते समय शोर नहीं करने की हिदायत दी और कहा कि बैगास के चार ढेरों में हमने ही आग लगाई है, शेष छह ढेरों में भी आग लगा देंगे। क्रेशर पर चीनी भी नहीं बनने दी जाएगी। सुबह चार बजे चौकीदार किसी तरह बंधनमुक्त हुए और पास में पूर्व चेयरमैन के ही राइस मिल पर जाकर बदमाशों की जानकारी दी। राइस मिल से पूर्व चेयरमैन के पति लक्ष्मण गुप्ता और उनके पुत्र विपिन गुप्ता को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रशर के बारे में जानकारी रखते हैं बदमाश
खुटार। गिरोह में कुछ ऐसे बदमाश भी शामिल थे जिन्हें अल्टीनेटर समेत क्रशर के सभी उपकरणों की पूरी जानकारी थी। बदमाशों को पता था कि क्रशर में कहां कहां पीतल के कीमती ब्रास लगे हुए हैं। उन्होंने क्रशर से ही रिंच लेकर ब्रास निकालने में कुछ ही समय लगाया। इसके बाद अल्टीनेटर का मोटर भी खोलकर कीमती तार निकाल ले गए।

लोकल बोली बोल रहे थे डकैत
खुटार। डकैतों की पिटाई का शिकार हुए क्रशर के सुपरवाइजर रामप्रसाद और मुनीम राजबहादुर का कहना है कि ज्यादातर डकैत लोकल बोली में ही बात कर रहे थे। अनुमान है कि कुछ डकैत स्थानीय थे। क्रशर के स्टाफ से नकदी, सामान की जानकारी वही ले रहे थे।

क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची
खुटार। क्राइम ब्रांच की टीम ने क्रशर पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। चौकीदारों को उनके घरों से बुलाकर पूछताछ भी की। मुनीम राजबहादुर और सुपरवाइजर रामप्रसाद को भी अलग अलग बैठाकर घटना के बारे में जानकारी ली गई। क्राइम ब्रांच टीम ने केशर से ब्रास आदि खोले जाने में लगने वाले समय और ब्रास खोले जाने की प्रक्रिया की भी जानकारी ली।


क्रशर से जिस ब्रास आदि को खोले जाने की बात कही गई है, उनको खोलने में कई घंटे का समय लगता है। घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
संजय सिंह, थाना प्रभारी खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed