फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी की मौत से आहत युवक ने की खुदकुशी

पत्नी की मौत से आहत युवक ने की खुदकुशी

Fri, 07 Jun 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की मौत से आहत युवक ने की खुदकुशी
बरेली। प्रेमनगर थाने की प्यारेलाल कॉलोनी में मजदूर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कॉलोनी निवासी हर्षपाल जाटव के सबसे छोटे बेटे 28 वर्षीय अरविंद की पत्नी की मौत हो चुकी है। दो बच्चे हैं। पत्नी की मौत के बाद से अरविंद टेंशन में था। बुधवार रात खाना खाकर वह पास में ही दूसरे घर में सोने चला गया। रात करीब 10 बजे उसका भाई सोनू वहां पहुंचा, तब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने धक्का मारकर कुंडी तोड़ दी। सामने अरविंद का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा था। सोनू ने इसकी सूचना घरवालों को दी। निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि परिवार कार्रवाई नहीं चाहता था, पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed