फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हार्टमैन पुल पर हादसे में बदायूं के छात्र की मौत

हार्टमैन पुल पर हादसे में बदायूं के छात्र की मौत

Thu, 06 Jun 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
हार्टमैन पुल पर हादसे में बदायूं के छात्र की मौत
बरेली। हार्टमैन पुल पर तेज रफ्तार बाइक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे बदायूं जिला निवासी युवक की मौत हो गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बदायूं के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत जवाहरपुरी निवासी 19 वर्षीय छात्र अभिषेक मिश्रा यहां मढ़ीनाथ मोहल्ले में अपनी ननिहाल में रहता था। वह यहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर रात वह पल्सर बाइक से किसी दोस्त से मिलने गया था। वहां से मढ़ीनाथ वापस जा रहा था। उसकी बाइक को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी और निकल गया। इससे अभिषेक की बाइक गिर पड़ी और उसका सिर डिवाइडर में जा लगा। हेलमेट न होने से उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर में मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस उसे निजी अस्पताल ले गई, वहां मृत घोषित कर दिया गया। मोबाइल से सूचना पर परिजन आ गए। शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed