फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हुड़दंगी बाइकर्स का मंत्री के निजी सहायक पर हमला

हुड़दंगी बाइकर्स का मंत्री के निजी सहायक पर हमला

Thu, 06 Jun 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
हुड़दंगी बाइकर्स का मंत्री के निजी सहायक पर हमला
बरेली। शहर में हुड़दंग मचाते घूम रहे बाइकर्स ने बुधवार रात केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के निजी सहायक ब्रिजेश तिवारी पर हमला बोल दिया। वह नुमाइश देखकर कार में मढ़ीनाथ जा रहे थे। हमलावरों में चार-पांच युवक भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

यह वारदात बुधवार रात साढ़े दस बजे हुई। किला के मोहल्ला जसोली निवासी ब्रजेश तिवारी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के निजी सहायक हैं। वह जीआईसी में लगी नुमाइश देखने के बाद कार में मढ़ीनाथ जा रहे थे। ब्रजेश ने बताया कि चौपुला टेलीफोन एक्सचेंज के पास से गुजरते समय उनकी कार को सामने से आए आठ-दस बाइकों पर सवार 14-15 युवकों ने क्रॉस किया। वह चौपुला चौराहे पर पहुंचे होंगे। तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने हाथ का इशारा करके उनकी कार रुकवा ली। कार का शीशा खोलते ही युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। ब्रजेश ने पुलिस को फोन किया तो युवक भागने लगे। उन्होंने जंक्शन की तरफ भागे दो युवकों को पीछा करके पकड़ लिया। उन युवकों ने दोबारा मारपीट शुरू कर दी। ब्रजेश के छोड़ने पर दोनों बाइक पर बैठकर भाग गए। ब्रजेश ने फोन करके घटना की जानकारी एडीजी को दी। आधे घंटे बाद कोतवाली पुलिस की जीप मौके पर पहुंची। इस बीच बिहारीपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। बृजेश की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed