फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   परामर्श केंद्र में झगड़े के बाद पति ने महिला को सरेराह पीटा

परामर्श केंद्र में झगड़े के बाद पति ने महिला को सरेराह पीटा

Thu, 06 Jun 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
परामर्श केंद्र में झगड़े के बाद पति ने महिला को सरेराह पीटा
बरेली। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बुधवार को भमोरा क्षेत्र की महिला और उसके पति में झगड़ा हो गया। इसके बाद बेटी को लेकर निकली महिला से पति व देवर ने मारपीट कर दी। महिला ने सुभाषनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भमोरा के नौरंगपुर गांव में अपने मायके में रह रही गुड़िया अपनी नौ साल की बेटी सोनी के साथ दोपहर के वक्त सुभाष नगर थाने आई। बताया कि सुभाष नगर निवासी पति एक मल्टीनेशनल कंपनी में कर्मचारी हैं। जब उसकी बेटी तीन महीने की थी, तभी उसे घर से निकाल दिया गया। तब से उनका पति से कोर्ट में विवाद चल रहा था। गुजारा भत्ता के ढाई लाख रुपये देने का आदेश हुआ तो इसी साल जनवरी माह में पति ने फैसला करके उसे घर बुला लिया। 22 अप्रैल को फिर पीटकर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। तब से वह फिर मायके में हैं। बताया कि एसएसपी से शिकायत के बाद मामला परामर्श केंद्र में है। बुधवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था। पति और उनके दो भाई झगड़ा करने लगे तो वह वहां से चली आईं। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे रास्ते में पकड़कर मारपीट कर दी। सास और देवरानी भी उकसा रही थीं। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


तलाक न देने पर पति ने पीटा, बाद में समझौता
बरेली। बारादरी इलाके की एक महिला ने प्रेमविवाह किया था। बाद में अनबन हो गई। महिला के मुताबिक उसके पति का संबंध एक सट्टेबाज महिला से हैं। पति उसे तलाक देकर उस महिला से शादी करना चाहता है। बुधवार दोपहर पति ने कचहरी चौराहे के पास तलाक के कागज तैयार कराए। यहां उसने पत्नी को बुलाया और तलाक पर सहमति देने को कहा। महिला ने मना किया तो उसने मारपीट कर दी। कचहरी पर दंपती की मारपीट से हंगामा हो गया। शिकायत पर पुलिस महिला के पति को कोतवाली ले गई। पीछे से महिला भी पहुंच गई। कार्रवाई से पहले ही दोनों में समझौता हो गया। यहां महिला ने पति से 12 हजार रुपये मिलने पर तलाक के कागजातों पर दस्तखत करने की हामी भरी। कोतवाल ने प्रयास किया कि उनके संबंध बने रहें पर वे अलग होने पर अड़ गए। बाद में दोनों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed