फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांच दिन से लापता मजदूर की एक्सीडेंट में मौत

पांच दिन से लापता मजदूर की एक्सीडेंट में मौत

Thu, 06 Jun 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन से लापता मजदूर की एक्सीडेंट में मौत
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के मढ़ौली गांव निवासी मजदूर भूपराम पांच दिन से लापता था। परिवारवाले उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह परिवार को पता लगा कि शहर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पता लगा कि चार दिन पहले एक्सीडेंट के बाद कुछ लोग यहां भर्ती करा गए थे।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के मढ़ौली निवासी 35 वर्षीय भूपराम शर्मा की बुधवार सुबह शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनके ससुर हाफिजगंज निवासी नरायण दास ने बताया कि भूपराम शहर में बड़ी विहार के पास एक ठेकेदार के अधीन मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार को वह घर आए और दोपहर बाद तीन बजे बाइक लेकर घर से काम पर जाना बताकर निकल गए। तब से परिवार उनकी तलाश कर रहा था। बताया कि बुधवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने उनकी मौत की सूचना दी तब वे लोग आए। पता लगा कि शुक्रवार को ही परसाखेड़ा के पास कोई वाहन उन्हें टक्कर मार गया था। जिन्होंने टक्कर मारी, शायद वे ही अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए। परसाखेड़ा चौकी पर उनकी बाइक खड़ी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed