{"_id":"5cf81a66bdec2207254ca572","slug":"15597635536-bareilly-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर के धोखे में ग्रामीण के घर शीशगढ़ पुलिस ने की तोड़फोड़!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर के धोखे में ग्रामीण के घर शीशगढ़ पुलिस ने की तोड़फोड़!
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव बंडिया में हिस्ट्रीशीटर के बजाय एक ग्रामीण के घर शीशगढ़ पुलिस दबिश देने घुस गई। आरोप है कि पुलिस ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। इसी बीच पुलिस को पता लगा कि वह गलत घर में घुस गई है तब वहां से खिसक गई। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर जानकी के घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया और साथ ले गई। उधर, पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित इसकी शिकायत गुरुवार को अधिकारियों से करेगा। वहीं शीशगढ़ पुलिस छापेमारी से ही इनकार कर रही है।
मंगलवार रात शीशगढ़ थाने की पुलिस बंडिया गांव में हिस्ट्रीशीटर जानकी को पकड़ने गई थी। पुलिस के साथ कोई मुखबिर भी था। मुखबिर के इशारे पर पुलिस जानकी के घर की बजाय रोहताश के घर में घुस गई। आरोप है कि पुलिस ने उसके घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। जब रोहताश के परिवार ने विरोध किया तो पुलिस ने गालीगलौज भी की। इससे पहले मुखबिर फरार हो गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि यह हिस्ट्रीशीटर जानकी का घर नहीं है। जल्दबाजी में रोहताश के घर से निकलते समय टीम के एक दरोगा की वर्दी पर लगा स्टार भी घर में छूट गया। बाद में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जानकी के घर दबिश दी और वहां से उसे पकड़कर शीशगढ़ थाने ले गई। पुलिस की छापामारी से रात भर ग्रामीण दहशत में रहे। रोहताश ने बताया कि उसके घर से जाते वक्त पुलिस टीम ने बताया था कि वे शीशगढ़ थाने से आए हैं और उन्हें हिस्ट्रीशीटर जानकी की तलाश है। रोहताश ने बताया कि ईद की छुट्टी की वजह से अधिकारियों से नहीं मिले। गुरुवार को अपने साथ हुई घटना की शिकायत बरेली जाकर अधिकारियों से करेंगे।
सीबीगंज इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि उन्हें इस दबिश की जानकारी नहीं है। वहीं शीशगढ़ थाना प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि उनकी टीम न तो बंडिया गांव गई और न ही किसी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा है। उनकी टीम पर तोड़फोड़ का आरोप गलत है।