{"_id":"5cf6e1eebdec22078e0acca5","slug":"155968356116-bareilly-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर फूंक दीं आठ गरीबों की दुकानें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर फूंक दीं आठ गरीबों की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गरीबी की मार झेल रहे लोगों ने पेट पालने को रोड किनारे टाट-पन्नी और तिरपाल तानकर दुकानें बना ली थीं। जहां यह लोग सब्जी, गुटखा, गन्ने का रस आदि बेचकर गुजारा कर रहे थे। मगर दुश्मनों को उनका पेट भरकर सोना भी रास नहीं आया। सोमवार रात दो कार सवारों ने इन दुकानों में आग लगा दी, जो रुहेलखंड चौकी से महज दो सौ मीटर दूरी पर हैं। पुलिस की सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे, तब तक सारा सामान जल चुका था।
पीड़ितों में बारादरी थाना क्षेत्र की कुसुमनगर कॉलोनी निवासी लालाराम, श्यामाचरन, वेदपाल, शिवकुमार, महेंद्रपाल और हरूनगला के पंडित जी समेत आठ दुकानदार हैं। उनकी दुकानें बारादरी थाना क्षेत्र में रुहेलखंड चौकी से करीब दो सौ मीटर दूरी पर ग्रीन पार्क कॉलोनी गेट के पास बीसलपुर रोड किनारे थीं। इनमें लालाराम, श्यामाचरन, वेदपाल, शिवकुमार, पंडित जी सब्जी बेचते हैं। लालाराम ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें यूपी 100 पुलिस ने आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो आठ दुकानें आग की चपेट में आ चुकी थीं। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। मगर सारा सामान जल चुका था। लालाराम के मुताबिक उन्हें कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि रात में कार से दो लोग आए थे, जो आग लगाकर भाग गए। कार सवार कौन थे, इसका पता नहीं चल सका। लालाराम ने बताया कि उनसे कभी किसी ने दुकानें हटाने को नहीं कहा था। न किसी से कोई विवाद हुआ। आग क्यों लगा दी गई इस बारे में वह खुद नहीं जानते हैं। लालाराम के मुताबिक घटना की लिखित सूचना सदर तहसील में दे दी गई है।
रात में आग लगने की जानकारी मिली थी। इस मामले में अगर कोई शिकायत करेगा तो जांच कराई जाएगी।
पीपी सिंह, सीओ सिटी तृतीय
बाकरगंज में कूड़ा के ढेर में आग लगने से हड़कंप
मंगलवार को बाकरगंज में कूड़े के ढेर में मंगलवार को फिर आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
बीएसएनएल दफ्तर में हुई मॉकड्रिल
लीडिंग फायरमैन उत्तम कुमार की अगुवाई में मंगलवार को चौपुला चौराहे के पास स्थित बीएसएनएल दफ्तर में मॉकड्रिल की गई। वहां आग बुझाने के साधन उपलब्ध मिले, लेकिन संसाधनों का रखरखाव ठीक नहीं था।