फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी को जिंदा जलाने और बच्चों को अगवा करने की शिकायत की

पत्नी को जिंदा जलाने और बच्चों को अगवा करने की शिकायत की

Tue, 04 Jun 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को जिंदा जलाने और बच्चों को अगवा करने की शिकायत की
बरेली। शेरगढ़ इलाके के एक ग्रामीण ने जिला मुख्यालय पर अधिकारियों से पत्नी को जिंदा जलाने और बच्चों के अपहरण का गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की। इस पर एसओ को तत्काल जांच का निर्देश दिया गया। बाद में पता चला कि मामले में सीओ बहेड़ी जांच कर चुके हैं। आरोप निराधार हैं। अब युवक के साथ ही साजिश रच रहे उसके रिश्तेदार पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीण ने एसपी क्राइम रमेश भारतीय के सामने पेश होकर बताया कि उसकी पत्नी पर गांव के ही कुछ लोग गलत नीयत रखते थे। बीस मई को जब वह नदी पर गया था तो तो ये लोग उसके घर में घुसे। उसकी पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर केरोसिन डालकर जला डाला। उसके दोनों बच्चों को ये लोग साथ ले गए। जब वह घर पहुंचा तो उसकी साली ने घटनाक्रम बताया। वह अपने बच्चों की वजह से खामोश रहा। फिर 29 मई को उसकी पत्नी के दसवां संस्कार में आए रिश्तेदारों से इन्हीं दबंगों ने मारपीट की। रविवार रात आरोपियों ने बच्चों को मुक्त किया तो वह शिकायत करने आया है। शिकायत पर तत्काल शेरगढ़ एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। बाद में पता लगा कि इस प्रकरण में सीओ बहेड़ी अशोक कुमार हाल ही में जांच कर चुके हैं। जांच में पता चला कि पति से विवाद के बाद पत्नी ने आत्मदाह किया था। उसके बच्चे ननिहाल में थे। बताया कि महिला के दसवां संस्कार में आए बहेड़ी क्षेत्र निवासी एक रिश्तेदार ने नशे में गांव वालों को गालियां दीं तो ग्रामीणों ने उसे पीट दिया। उसी के इशारे पर ग्रामीण आरोप लगा रहा है। एसओ रविकरन के मुताबिक झूठी शिकायतें करने पर पुलिस ग्रामीण और उसके रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed