फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रेम विवाह की सजा : कृष्णा कब आएगा अपने अंगना

प्रेम विवाह की सजा : कृष्णा कब आएगा अपने अंगना

Sat, 01 Jun 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह की सजा : कृष्णा कब आएगा अपने अंगना
बरेली। बुलंदशहर जिले में प्रेम विवाह करने की सजा प्रेमी युगल को किस्तों में मिली। लड़की के पिता के नाबालिग होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर वे पहले जेल और नारी निकेतन में रहे फिर मासूम बेटे की तलाश में भटके जिसे किसी ने अपनाया ही नहीं। दो साल पहले उन्हें पता लगा कि उनकी बेटा बरेली की संस्था में पल रहा है। अब उसे घर ले जाने की लिखापढ़ी तेज की है। जल्द ही बेटा मिलने की उम्मीद है। उससे मिलने की खातिर अक्सर यहां आते हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाने के बदर खां गांव निवासी रवि और मीना यहां पुलिस लाइन के सामने बार्न बेबी फोल्ड संस्था के परिसर में आए थे। रवि ने बताया कि गांव की ही मीना से उसके प्रेम संबंध थे। उन्होंने घर से भागकर 13 जनवरी 2014 को शादी कर ली। इसके बाद मीना के पिता ने उसे नाबालिग बताते हुए रिपोर्ट करा दी। वे लोग काफी समय दूसरे शहरों में रहे। एक दिसंबर 2014 को बुलंदशहर के गुलावटी सीएचसी में मीना ने बेटे कृष्णा को जन्म दिया। इसके डेढ़ महीने बाद मीना के पिता की सूचना पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तब उसे रवि को कुछ दिन जेल में और मीना को नारी निकेतन में रहना पड़ा। कृष्णा को लेने से उसके नाना ने इनकार कर दिया और ददिहाल पक्ष के लोग डर से सामने नहीं आए। तब वहां से लावारिस बतौर सीडब्ल्यूसी के जरिए बच्चे के बरेली की बार्न बेबी फोल्ड संस्था में भेज दिया गया। जेल और नारी निकेतन से निकलने के बाद वे लोग सुरक्षा के लिहाज से बाहरी शहरों में रहे। खोजबीन शुरू की तो दो साल बाद बेटे के यहां होने की जानकारी हो सकी। वे आए तो पता लगा कि बच्चे का एक पैर टेढ़ा है। संस्था उसका इलाज करा रही है। कहा गया कि कुछ समय इंतजार कर लें। अब हाईकोर्ट के जरिए लिखापढ़ी शुरू हुई है तो बच्चा मिलने के आसार बढ़े हैं। बताया कि बेटे को जल्द से जल्द घर ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed