फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस लाइन के हॉस्टल में महिला दरोगा की हत्या

पुलिस लाइन के हॉस्टल में महिला दरोगा की हत्या

Wed, 29 May 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन के हॉस्टल में महिला दरोगा की हत्या
बरेली। पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में स्पेशल इंटेलीजेंस की महिला दरोगा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सिर को भी किसी वजनदार चीज से कुचल दिया गया। हॉस्टल में मौजूद होने के बाद भी दो दिन तक दरोगा के रूम का दरवाजा नहीं खुला था। शक होने पर मंगलवार देर रात पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो गेस्टरूम में दरोगा की लाश पड़ी मिली। सामान भी बिखरा पड़ा था। हालांकि पुलिस ने दावा किया कि लूट नहीं हुई है।
विज्ञापन

डिडौली (जेपीनगर) के गांव रामनगर जोया की रहने वाली 40 वर्षीय दरोगा रीना कुमारी एथलेटिक्स की कोच भी थीं। रात करीब 12 उनकी हत्या की खबर से पूरी पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने रीना कुमारी की हत्या काफी बेरहमी से की थी। उनके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था तो सिर पर वजनदार चीज से चोटों के कई निशान थे। चेहरे और आसपास फर्श पर बिखरे खून की पपड़ी जमी हुई थी। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। कुर्सियां भी इधर-उधर पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रीना कुमारी तीन महीने से चाइल्ड केयर लीव पर चल रही थीं। उनका बेटा यश दिल्ली में 11वीं का छात्र है जो काफी दिनों से उन्हीं के पास था और दो दिन पहले ही दिल्ली गया था। पुलिस मान रही है कि रीना की हत्या उसके जाने के बाद की गई। रीना की शादी उनके पैतृक गांव के पड़ोस में ही थाना रजगपुर के गांव कूबी निवासी पीएसी के जवान शरणवीर से हुई थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही तलाक हो गया। पुलिस लाइन में हत्या की सूचना पर डीआईजी राजेश पांडेय और एसएसपी मुनिराज जी भी पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि बुधवार को रीना के परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्या की वजह पता लगाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed