{"_id":"5cec3f8ebdec22078775c6db","slug":"15589866877-bareilly-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ नहीं आ रहा बृजेश.. पुलिस को मोबाइल खुलने का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाथ नहीं आ रहा बृजेश.. पुलिस को मोबाइल खुलने का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम में आढ़ती राजकुमार कपूर की हत्या और व्यापारी अर्पित ऐरन से लूट में शामिल रहा तीसरा आरोपी बृजेश परिवार समेत फरार है। मोबाइल बंद होने से पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। काफी कोशिश करने के बावजूद पुलिस बृजेश का पता नहीं लगा सकी। अब पुलिस को उसका मोबाइल खुलने का इंतजार है।
22 मई 2019 की शाम डीडीपुरम में मॉडल शॉप के सामने गोपाल भोग आटा ब्रांड के मालिक और कीर्ति नगर निवासी अर्पित ऐरन से बैग लूटने की कोशिश की गई थी। बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में राजेंद्र नगर के आढ़ती राजकुमार कपूर उर्फ राजू को गोली मार दी गई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 27 मई को क्राइम ब्रांच और प्रेमनगर पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने के बाद वारदात का खुलासा कर आरोपी शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी रमेश और उसके बेटे राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मगर तीसरा आरोपी रमेश का बेटा बृजेश अभी फरार है। वारदात के बाद भागते समय किसी ने ईंट फेंककर मारी थी, जो बृजेश के सिर में लगी। जख्मी होने के बाद बृजेश अपनी ससुराल रामपुर में रहकर इलाज करा रहा था। क्राइम ब्रांच को जब तक भनक लगी तब तक वह पत्नी समेत भाग चुका था।
बृजेश की तलाश में पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक बृजेश मिर्जापुर में रहकर नौकरी करता था। वहां भी पुलिस टीम गई थी।