फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसओ की गाड़ी में मारी टक्कर, महिला को कुचला

एसओ की गाड़ी में मारी टक्कर, महिला को कुचला

Mon, 27 May 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
एसओ की गाड़ी में मारी टक्कर, महिला को कुचला
बिथरी। पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही के बेटे ने अंधाधुंध कार दौड़ाते हुए न सिर्फ एक महिला को कुचला बल्कि कई अन्य वाहनों में टक्कर मार दी। भुता एसओ की गाड़ी से टकराते हुए उसकी कार रोड किनारे गड्ढे में जा गिरी। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही का बेटा विशाल थापा अपने दोस्त के साथ कार से नवदिया झादा गांव में दूसरे दोस्त से मिलने जा रहा था। डोहरिया गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार को विशाल कंट्रोल नहीं कर पाया और मजदूरी करके लौट रहे साइकिल सवार डोहरिया निवासी मनोज को टक्कर मार दी। चोट लगने से मनोज रोड किनारे गिर गया। इसके बाद कार ने एक बाइक में टक्कर मारी। बाइक गिरी तो बहनोई यशपाल के साथ जा रही डोहरा निवासी काजल के ऊपर से कार का पहिया उतर गया। यशपाल भी घायल हो गए। इसके बाद बरेली जा रहे एसओ भुता वीरेंद्र राणा की गाड़ी में टक्कर मारती हुई कार रोड किनारे गड्ढे में जा गिरी। एसओ भुता ने घायलों को निजी अस्पताल में भिजवाया। उन्होंने कार सवार दोनों युवकों को भी पकड़ लिया। सूचना पर बिथरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो एसओ भुता ने कार सवार दोनों युवक उन्हें सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed