{"_id":"5ce99cd8bdec2207897f2d36","slug":"15588139621-bareilly-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की मौत का मामला- वन विभाग ने चार लोगों के नाम पुलिस को बताए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेंदुए की मौत का मामला- वन विभाग ने चार लोगों के नाम पुलिस को बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/हाफिजगंज। तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने चार लोगों की सूची पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
16 मई को गांव बढे़पुुरा और गांव कमुआ के दो ग्रामीणों पर हमला कर तेंदुए ने घायल कर दिया था। 16 मई की शाम को ही जागनलाल के खेत में तेंदुआ मृत पाया गया था। उसके अगले एक पैर के पंजे की तीन अंगुलियां कटी हुईं थीं। वन विभाग की ओर से गांव के 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ उसे पीट-पीट कर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वन विभाग और पुलिस की जांच में पता चला है कि जिस खेत में तेंदुए का शव मिला था, उसके पास वाले खेत में उसे टैक्टर से घेरा गया था। पड़ताल में कुछ प्रतिष्ठत लोगों के नाम भी सामने आए हैं। विभागीय जांच कर रहे एसडीओ आंवला वीएन सिंह ने बताया कि जांच के बाद रेंजर ने चार संदिग्ध लोगों के नाम की सूची पुलिस को सौंपी है। एसओ सौरभ सिंह का कहना है कि संदिग्धों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी को दो टीमें गठित कर दी गई हैं। ब्यूरो