फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिनदहाड़े घर में घुसा शोहदा, किशोरी से की छेड़खानी

दिनदहाड़े घर में घुसा शोहदा, किशोरी से की छेड़खानी

Sat, 25 May 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसा शोहदा, किशोरी से की छेड़खानी
बरेली। दिनदहाड़े एक शोहदे ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शोहदे के खिलाफ इससे पहले थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

सौफुटा रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर में अकेली थी। उसके पिता अपनी दुकान पर गए थे। मां किसी काम से घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान शोहदा घर पहुंचा और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से धमकी देकर फरार हो गया। माता-पिता के घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने इज्जतनगर थाने जाकर तहरीर दे दी। उन्होंने बताया कि करीब दो साल से उनकी बेटी को आरोपी परेशान कर रहा है। वह सुभाषनगर थाना क्षेत्र के महेशपुरा गांव का रहने वाला है। इससे पहले वे सुभाषनगर इलाके में रहते थे। तब उनकी बेटी से आरोपी स्कूल जाते आते समय छेड़खानी था। उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़ित पक्ष सुभाषनगर इलाका छोड़कर सौफुटा रोड की तरफ रहने लगा, लेकिन आरोपी ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed