फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुनेंगे इंस्पेक्टर

एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुनेंगे इंस्पेक्टर

Tue, 21 May 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुनेंगे इंस्पेक्टर
बरेली। नई व्यवस्था के तहत एसएसपी दफ्तर एक शिकायत डेस्क बनाई गई है। जहां रोज जिले की तीन थाना प्रभारियों की ड्यूटी रहेगी, जो एसएसपी दफ्तर में पहुंचने वाली शिकायतें सुनेंगे। बड़े या गंभीर मामलों को अफसर सुना करेंगे। नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई। पहले दिन सदर कोतवाली पंकज कुमार वर्मा, मीरगंज और आंवला प्रभारी निरीक्षक की ड्यूटी रही।
विज्ञापन

शासन की मंशा हर पीड़ित को न्याय दिलाने और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने की है। मगर थानों में अक्सर छोटे-छोटे मामले लेकर पहुंचने वाले लोगों को भी टरका दिया जाता है। इससे अफसरों के यहां पहुंचने वाले फरियादियों की भीड़ लगी रहती है। एससपी मुनिराज जी. ने पुलिस कार्यालय में एक शिकायत डेस्क बनाई है। जहां रोज एक शहर और दो देहात के प्रभारी निरीक्षक बैठकर अपने इलाके के फरियादियों की शिकायतें सुनेंगे। इससे उनको पता चलेगा कि चौकी और थानों में बैठे दरोगा तुरंत निपटाए जा सकने वाले मामले भी टरका देते हैं। इसके बाद थाना प्रभारी शिकायतों के मामले में अपने स्टाफ को दुरुस्त कर सकेंगे। साथ फर्जी शिकायत करने वालों की संख्या कम होगी। अगर कोई बड़ा या गंभीर मामला है तो मौजूद अधिकारी खुद सुनेंगे। शिकायत डेस्क पर कब किसकी ड्यूटी रहेगी यह पहले से तय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed