फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कालू को घर से बुलाकर कैंट पुलिस ने लिखी रिपोर्ट

कालू को घर से बुलवाकर लिखी पशु हत्या की रिपोर्ट

Tue, 21 May 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
कालू को घर से बुलाकर कैंट पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र निवासी डेयरी संचालक कालू यादव के तीन पशुओं को चार दिन पहले पशु तस्करों ने काट डाला था। तब से पुराने खराब अनुभव की वजह से वे थाने में रिपोर्ट कराने नहीं गए थे। सोमवार को अमर उजाला ने कालू की विवशता की खबर छापी। तब चीता पुलिस को भेजकर इंस्पेक्टर ने कालू को घर से बुलाया। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई।
विज्ञापन

कैंट के यादव मोहल्ले में डेयरी चलाने वाले कालू यादव के पशु गुरुवार को चरने गए थे। शाम को दो भैंस और एक गाय नहीं लौटीं। शुक्रवार सुबह कालू को पता लगा कि तीनों पशुओं को तस्करों ने अगवा कर बंगला नंबर 29 के पास काट डाला है। कालू को वहां पशुओं के अवशेष भी मिल गए। वे परेशान हुए पर थाने में तहरीर देने नहीं गए। उन्होंने बताया कि उनकी बस्ती और क्षेत्र से अक्सर पशु चोरी होते रहते हैं पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती, उल्टे सवाल पूछती है। इसलिए जाना बेकार है। कालू की टीस को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा तो इंस्पेक्टर अशोक पाल ने कालू यादव को चीता पुलिस भेजकर बुलवा लिया। उन्होंने पूछा कि आप तहरीर देने क्यों नहीं आए तो कालू ने पुराने इंस्पेक्टर और स्टाफ के साथ अपने खराब अनुभव साझा किए। कहा कि नुकसान के बाद बेइज्जती के डर से थाने नहीं जाते। तब इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कालू ने ठिरिया निजावत खां निवासी रियासत के खिलाफ तहरीर दी जिसके खेत में पशु काटा गया था। इंस्पेक्टर ने तत्काल रिपोर्ट कर चाय पिलाकर कालू यादव को घर भिजवाया। बाद में इंस्पेक्टर खुद मौके पर निरीक्षण करने गए। बंगला नंबर 29 में लीज पर रहने वाले लोगों से बात की। कहा कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed