फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाइक से टकराया जंगली सुअर, युवक की मौत

बाइक से टकराया जंगली सुअर, युवक की मौत

Mon, 20 May 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
बाइक से टकराया जंगली सुअर, युवक की मौत
हाफिजगंज। गांव मिलक बमनपुरी के पास रविवार को जंगली सुअर एक बाइक से टकरा गया। अचानक हुई टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पास के भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों नेउसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। ।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव मिलक बमनपुरी निवासी हेमपाल (40) रेलवे में ठेके पर मजदूरी करते थे। रविवार सुबह साढे़ सात बाइक से बरेली जा रहे थे। जैसे ही वह शान भट्ठा के पास पहुंचे, अचानक एक जंगली सुअर उनकी बाइक से टकरा गया। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सिर जमीन पर लगने से वह गंभीर घायल हो गए। पास में भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह जंगली सुअर को भगाया और हेमपाल को नवाबगंज के अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वन दरोगा पुष्कर जोशी, अकबर अली, चंद्रशेखर डफोटी, मानसिंह आदि भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर अधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed