{"_id":"5ca11d08bdec22147760fff0","slug":"155406268114-hafizganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने पत्नी की गोद से छीनकर दो साल के मासूम को जमीन पर पटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने पत्नी की गोद से छीनकर दो साल के मासूम को जमीन पर पटका
विज्ञापन
हाफिजगंज/भंडसर। शराब के नशे में धुत एक युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद अपना गुस्सा दो साल के मासूम बेटे पर उतारा और उसे पत्नी की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव वालों की सूचना पर पुलिस शराबी को पकड़कर थाने ले गए, लेकिन वह थाने से भी भाग निकला। उसे दोबारा दबोचकर हवालात में डाला गया। हालांकि इसके बावजूद पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई कर मामला निपटा दिया।
गांव ढकिया में रहने वाला हरीश शराबी प्रवृत्ति का बताया जाता है। लोगों के मुताबिक शराब पीने के बाद वह अक्सर अपने घर में झगड़ा करता है। हरीश के घरवालों ने बताया कि शनिवार रात हरीश शराब पीकर घर लौटा और रोज की तरह अपनी पत्नी झगड़ा करने लगा। पत्नी ने उसे कुछ जवाब दिया तो उसने भड़ककर उसकी गोद से दो साल के बेटे टिंकू को छीन लिया और जोर से जमीन पर पटक दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने चीखपुकार मचाई तो आसपास के लोग दौड़कर उसके घर पहुंचे। पड़ोसियों ने ही घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस हरीश को थाने ले आई और उसे मुंशी रूम में बैठा दिया। उसके परिवार वाले इस बीच बच्चे को लेकर अस्पताल में इलाज कराने निकल गए।
थाने में थोड़ी देर तो हरीश बैठा रहा, फिर लघुशंका के बहाने निकला और पुलिस की नजर बचते ही थाने से भाग गया। लेकिन थाने से कुछ ही देर हाथ में रस्सी बंधे व्यक्ति को भागता देख कस्बे के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने हरीश को लाकर लॉकअप में बंद कर दिया। एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से बच्चे को पटकने की सूचना मिलने पर पुलिस हरीश को थाने लाई थी लेकिन घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई। बच्चे के परिवार वाले घर पर भी नहीं हैं। इसलिए फिलहाल हरीश को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेजा जाएगा। एसएसपी के पीआरओ ने बच्चा पटकने जैसी किसी सूचना से इंकार किया। कहा कि शिकायत आएगी तो कार्रवाई होगी।