फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रधान के बेटे और भतीजे ने छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

प्रधान के बेटे और भतीजे ने छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के बेटे और भतीजे ने छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
हाफिजगंज। बाजार से लौट रही हाईस्कूल को छात्रा को प्रधान का बेटा और भतीजा उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। तमंचे के बल पर पांच घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों से छूटने के बाद घर पहुंची छात्रा ने मां को आपबीती बताई। उन्होंने प्रधान से शिकायत की तो प्रधान ने अपने भाइयों और भतीजों के साथ दोनों को जमकर पीटा। इसके बाद वे लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने छात्रा की मां से दुष्कर्म लिखना बताकर छेड़छाड़ की तहरीर पर अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन

हाफिजगंज क्षेत्र की छात्रा शुक्रवार को कपड़े खरीदने नवाबगंज गई थी। वापसी में गांव की ओर पैदल आते वक्त रास्ते में प्रधान का बेटा और भतीजा मिले। दोनों ने जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर ले जाने के बाद उसे गन्ने के खेत में ले गए। छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो प्रधान के बेटे ने तमंचा दिखाकर चुप करा दिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की मां के मुताबिक रात नौ बजे दोनों उनकी बेटी धमकी देकर चले गए। घर पहुंचकर उसने आपबीती बताई तो मां शिकायत लेकर प्रधान के घर गईं। इस पर प्रधान भाई और भतीजों के साथ उनके घर में घुस आया। मां-बेटी की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म की तहरीर छेड़छाड़ में बदलवाई
पीड़िता की मां ने बताया कि वे लोग थाने पहुुंचे तो पुलिस ने किसी अन्य व्यक्ति से तहरीर लिखवाकर उनका अंगूठा लगवाया। उन्हें बताया गया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखी जाएगी लेकिन पुलिस ने उसे छेड़छाड़ बना दिया। घटना का समय और घटनास्थल भी बदल दिया। शुक्रवार शाम की घटना को शनिवार सुबह का बताकर लिखवाया कि प्रधान लेखराज, उसका भाई गिरीश, भतीजा अमित और चेतराम शनिवार सुबह बुरी नीयत से घर में घुसे और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की। विरोध पर उन्हें पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जो तहरीर दी थी, उसी के आधार रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है। इसके बाद उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। सौरभ सिंह, एसओ, हाफिजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed