फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आंवला में संघ का बैनर हटाकर माहौल गरमाने वालों पर रिपोर्ट

आंवला में संघ का बैनर हटाकर माहौल गरमाने वालों पर रिपोर्ट

Fri, 23 Nov 2018 02:55 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
आंवला में संघ का बैनर हटाकर माहौल गरमाने वालों पर रिपोर्ट
आंवला। बारावफात जुलूस के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय के पास टंगा संघ का बैनर उतारने के मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दरोगा देवेंद्र सिंह ने बताया जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे थे, मना करने के बावजूद आयोजक नहीं माने। कस्बे में लगी धारा-144 का भी पालन नहीं किया गया। इन नियमों के उल्लंघन के साथ ही जुलूस के दौरान स्टेट बैंक के समीप संघ का बैनर आ जाने से अंजुमने रोक दी गईं। जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने रस्सी तोड़कर उसे हटा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व जिला प्रचारक शैलेंद्र सिंह और व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील गुप्ता ने प्रशासन के सामने नाराजगी जताई थी। एसडीएम आंवला विशु राजा ने जांच के बाद बैनर हटाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जुलूस के दौरान बने वीडियो से बैनर उतारने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


बिना अनुमति बज रहा डीजे जब्त
सिरौली। पुलिस ने गुरुवार रात छापामारी कर धार्मिक स्थल पर बज रहे डीजे को जब्त कर लिया। कोतवाल सोमपाल ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक में सभी को बिना अनुमति डीजे न बजाने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद डीजे बजाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed