{"_id":"5b6b466e4f1c1b9c3e8b5c8f","slug":"15337570299-baheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिछा में कांवड़ियों पर पथराव से तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिछा में कांवड़ियों पर पथराव से तनाव
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिछा-जहानाबाद रोड से गुजर रहे कांवड़ियों की ट्राली पर बुधवार शाम साढे़ सात बजे रिछा के पास खुराफातियों ने पथराव कर दिया, जिससे एक कांवड़िया चोटिल हो गया। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने रिछा बाजार के सामने जहानाबाद रोड पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर खुराफातियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कुछ ही देर में अन्य स्थानों के कांवड़िया एवं ग्रामीण भी उनके समर्थन में जुट गए और माहौल गरमाने लगा। गुस्साए कांवड़िया अपने वाहन सड़क पर खड़े करके धरने पर बैठ गए। खबर मिलने पर कुछ ही देर में एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने कांवड़ियों को समझाया और उनकी तहरीर लेकर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो करीब ढाई घंटे बाद जाम खुल सका। घायल कांवड़िया की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
देवरनियां में गांव भुड़वा और नबावगंज के गांव अटरिया के कांवड़ियों का दल बुधवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। शाम करीब साढे़ सात बजे जब कांवड़ियों का दल कस्बा रिछा के पास रिछा-जहानाबाद रोड से गुजर रहा था, उसी दौरान रोड किनारे स्थित माहद मदरसे के पास किसी शरारती तत्व ने कांवड़ियों की ट्राली पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से अटरिया के कांवड़िया शिवम के चेहरे पर चोट लग गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने घटनास्थल से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर रिछा बाजार के सामने वाहन सड़क पर खड़े कर कांवड़िया सड़क पर बैठ गए। जाम लगाकर नारेबाजी कर पथराव करने वालों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
कई थानों की पहुंची पुलिस, ढाई घंटे रहा जाम
सूचना पर देवरनिया, भोजीपुरा, नबावगंज, शेरगढ़, शीशगढ़ आदि थानों की पुलिस पहुंच गई। नबावगंज और बहेड़ी के सीओ बहेड़ी, एसडीएम व पीएसी भी आ गई। अधिकारी कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। मगर कांवड़ियों की मांग थी कि पथराव करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इसी बीच पीलीभीत के कांवड़िया भी पहुंच गए। कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देख अफसरों की चिंता बढ़ने लगी। पुलिस-प्रशासन के अफसर कांवड़ियों को मनाने में नकाम रहे, तो अटरिया के प्रधान प्रेमशंकर, भाजपा नेता वीरेंद्र आदि ने समझाने का प्रयास किया, मगर सब नाकाम रहा। इस दौरान वहां पर करीब ढाई घंटा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
कांवड़ियों के बीच बैठे एसडीएम-सीओ
जाम को लगे ढाई घंटा गुजर चुका था, मगर कांवड़िया अपनी जिद पर अड़े थे। यह देख बहेड़ी एसडीएम एवं सीओ उनके बीच में जमीन पर जाकर बैठ गए। पुलिस ने आसपास की भीड़ को वहां से हटाया। कांवड़ियों को अफसरों ने तमाम तरह से समझाया और फिर घायल कांवड़िया शिवम की ओर से तहरीर लेकर शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो वे लोग शांत हुए। इसके बाद जाम खुल सका।
एक बार तो काफी तनावपूर्ण हुई स्थिति
सड़क पर बैठे कांवड़िया धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे थे। उनके पक्ष में आसपास के लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई थी। वहीं दूसरे समुदाय के लोग भी जुटने लगे। इसी बीच नगर पंचायत चेयरमैन तनवीर अहमद काला बच्चा पहुंच गए। उन्होंने अपने कस्बे के लोगों को फटकार लगाकर वहां से हटाया।