फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्म की कोशिश में महिला की गला रेतकर हत्या

दुष्कर्म की कोशिश में महिला की गला रेतकर हत्या

Wed, 08 Aug 2018 02:47 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म की कोशिश में महिला की गला रेतकर हत्या
सिरौली/ रामनगर। गांव कठौती में बदमाश ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। महिला के खेत से करीब 50 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत से लाश बरामद हुई। बदमाश ने अर्द्धनग्न लाश से जेवर भी लूट लिये। दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या की सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी., एसपी देहात सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सिरौली के गांव कठौती में लोधी परिवार की महिला मंगलवार को दोपहर दो बजे पशुओं का चारा लेने के लिए अपने खेत पर गई थी। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर पति खेत तक देखने गया था। करीब रात आठ बजे पति ने खेत में पाया कि उसकी धान की फसल काफी दूर तक टूटी हुई थी। वहां किसी को खींच कर ले जाने के निशान दिख रहे थे। इन निशानों का पीछा करते हुए पति पड़ोस के खेत में खड़ी मक्का की फसल तक पहुंच गया। यहां उसकी पत्नी का का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। वह घबराकर गांव वापस आया और परिवार के लोगों को हत्या होने की बात बताई। गांव के लोग मृतका का शव उठाकर घर ले आए। यहां पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


हम लाश का पोस्टमार्टम करा रहे हैं। उसकी रिपोर्ट से तथ्य स्पष्ट होंगे। परिवार की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। - मुनिराज जी., एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed