{"_id":"5b3929124f1c1bc57b8b5340","slug":"15304727226-baheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट पर बैठने के विवाद में दबंग ने महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीट पर बैठने के विवाद में दबंग ने महिला को पीटा
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौराटांडा। दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बस में एक बीमार बच्ची को सीट से उठाकर अपने बेेटे को बैठा दिया। आरोप है कि जब महिला ने विरोध किया तो दबंग ने महिला की पिटाई कर दी और छेड़छाड़ की। घटना की तहरीर भोजीपुरा पुलिस को दी गई है।
घटनाक्रम के मुताबिक देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव बसुधरन जागीर निवासी मोहन स्वरूप अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। यह लोग धौराटांडा में दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बस पर आज सुबह नौ बजे बैठे। कंडक्टर ने मोहन स्वरूप की पत्नी गीता को अलग केबन में बैठा दिया और गेट बंद कर दिया। वहीं मोहन स्वरूप को अलग बैठा दिया। तभी धौंराटांडा के पड़ोसी गांव ईसापुर का शराफत आया और उसने मोहन स्वरूप की पुत्री मीनाक्षी को सीट से हाथ पकड़ कर उठा दिया। जब गीता ने विरोध किया तो शराफत ने गीता की पिटाई कर दी। मारपीट में उसकी नाक की सोने की लौंग निकल गई। शोरगुल सुनकर महिला का पति मोहन स्वरूप केबन में आया तो कंडक्टर ने केबन में ताला मार दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस सहित चालक और कंडक्टर को पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज धौराटांडा उमेश कुमार ने बताया कि मारपीट तो हुई है, लेकिन छेड़छाड़ की बात गलत है। इस मामले में आरोपी के अलावा बस चालक-परिचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी।