फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईजी के डंडे के बाद पुलिस ने कबाडियो पर की बडी कार्रवाई, चार कारें जब्त की

आईजी के डंडे के बाद पुलिस ने कबाडियो पर की बडी कार्रवाई, चार कारें जब्त की

Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आईजी के डंडे के बाद पुलिस ने कबाडियो पर की बडी कार्रवाई, चार कारें जब्त की
खबर का असर -- कृपया पीडीएफ लगाये
विज्ञापन


चोरी के ट्रक, कार काटने के अड्डों पर पुलिस ने की छापामारी
मौके से चोरी की चार कार और कटे हुए 10 इंजन बरामद
छापे की सूचना लीक होने से धंधेबाज भाग गए
अमर उजाला ब्यूरो
बहेड़ी। बाईपास पर चोरी का ट्रक और कार काटने के अड्डों पर शुक्रवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी करके चार चोरी की कारें, 10 कटे हुए इंजन और कार के पार्ट बरामद किए हैं। देर रात तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। चोरी की गाड़ियों को काटने के काले कारोबार पर आईजी ध्रुवकांत ठाकुर के निर्देश पर कार्रवाई हुई है।
अमर उजाला ने बहेड़ी बाईपास पर चोरी के वाहनों को काटने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने एसएसपी कलानिधि नैथानी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सीओ बहेड़ी अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस ने बाईपास मार्ग के अड्डों पर छापा मारकर चार कारें बरामद कीं। पुलिस के मुताबिक ये चोरी की हैं। वहीं देर रात तक कटे हुए पार्ट इकट्ठा करके थाने में लाए गए। इनकी काउंटिंग जारी है। हालांकि कार्रवाई की सूचना लीक होने से धंधेबाज भाग गए। थाने के एक दरोगा के धंधेबाजों से मिले होने की चर्चा है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से चोरी की गाड़ियों काटने वालों के बीच हड़कंप मच गया। एसओ सहित अधिकारियों के पास कार्रवाई रुकवाने के लिए फोन आने लगे, लेकिन आईजी से जुड़ा मामला होने के चलते कार्रवाई जारी रही। पंजाबी कॉलोनी रोड पर रहने वाले एक यूनियन के अध्यक्ष भी पैरवी के लिए पहुंचे, लेकिन काम नहीं बना। यहां चोरी की गाड़ियों को काटने वाले कई कबाड़ी रईस हो चुके हैं। पुलिस इनकी कुंडली भी खंगाल रही है। अधिकारियों के आदेश के बाद कबाड़ खाने के अध्यक्ष के यहां भी छापामारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
चोरी की गाड़ियों को काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कुछ वाहन पुलिस को मिले हैं। बहेड़ी में बिना अनुमति कोई कबाड़खाना नहीं चलने दिया जाएगा। यह कार्रवाई जारी रहेगी। - ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed