फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police pic body of girl due to honour killing

ऑनर किलिंग की आशंका में चिता से लाश के अवशेष निकाले

Wed, 06 Jun 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 06 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police pic body of girl due to honour killing
Suicide is not Crime
एक डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद गुपचुप ढंग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन इसी बीच ऑनर किलिंग की सूचना पर पुलिस ने जलती चिता से लाश को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद लड़की के दोनों मोबाइल भी कब्जे में ले लिए। अब उसकी कॉल डिटेल की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पीपलसाना चौधरी के एक डॉक्टर की बेटी मेरठ में पढ़ रही थी। पिछले ही महीने वह लौटी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। सुबह परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने एसपी देहात को ऑनर किलिंग की घटना होने की सूचना दी। एसपी देहात के निर्देश पर इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जलती चिता को बुझवाया और लड़की के अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस श्मशान घाट पहुंची तो परिवार के लोग भाग खड़े हुए। सिर्फ मृतका के पिता ही रह गए।सीओ नवाबगंज पीतम पाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने छात्रा के दो मोबाइल कब्जे में लिए हैं। खुदकुशी जिस कमरे में हुई है उस पर ताला लगा दिया गया है। मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। परिजनों के मुताबिक 26 मई को मेरठ में बीटीसी का पेपर देकर घर लौटी थी। तभी से डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन


---
ऑनर किलिंग की सूचना मेरे पास आई है। पुलिस को भेजकर लाश को कब्जे में लिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बात स्पष्ट होगी। - सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed