फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ब्रेकर बनाने की मांग पर चार घंटा जाम

ब्रेकर बनाने की मांग पर चार घंटा जाम

Tue, 01 May 2018 10:04 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
ब्रेकर बनाने की मांग पर चार घंटा जाम
फोटो ----
विज्ञापन

फ्लैग- दो दिन बाद ही फिर हुआ हादसा तो भड़के संग्रामपुर के लोग

चार घंटे जाम रखी शाहबाद रोड, मंत्री के भाई से नोकझोंक

एसडीएम के घायल का इलाज कराने और ब्रेकर बनावने के आश्वासन खोला जाम

अमर उजाला ब्यूरो
सिरौली/रामनगर। शाहबाद रोड पर बाइक सवार चार लोगों की हादसे में मौत होने के दो दिन बाद ही सोमवार सुबह सड़क पार कर रहे युवक को बोलरो के टक्कर मार देने से संग्रामपुर गांव के लोग भड़क गए। घायल का इलाज कराने और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर उन्होंने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो ग्रामीण उलझ गए। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई मानसिंह जाम खुलवाने पहुंचे तो ग्रामीणों की उनसे तीखी नोकझोंक हो गई। सूचना मिलने पर आंवला की एसडीएम ममता मालवीय मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को हादसे में घायल युवक का इलाज कराने और स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया, तब कहीं चार घंटे बाद जाम खुला।
सोमवार सुबह 10 बजे संग्रामपुर निवासी तीस वर्षीय रामसुमरन सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच शाहबाद की ओर से तेज गति से आई बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो लेकर भाग गया। हादसे से गुस्साईं गांव की महिलाओं और पुरुषों ने सीढ़ी लगाकर सड़क जाम कर दी और वहीं धरने पर बैठ गए। कुछ देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दरअसल, यहीं दो दिन पहले शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चार लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। इससे ग्रामीण बेहद गुस्से में थे।
विज्ञापन


पुलिस के सख्ती करने पर भड़के लोग
जाम की सूचना मिलने पर सिरौली थाना प्रभारी रामऔतार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन नाराज ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। इस पर जब पुलिस गांव वालों से सख्ती से पेश आई तो ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से भिड़ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के भाई से गांव वाले बोले- आप यहां से चले जाइए
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई मानसिंह ग्रामीणों को मनाकर जाम खुलवाने पहुंचे तो गांव वाले नारेबाजी करने लगे और उनसे वहां से जाने को कह दिया। इसे लेकर उनकी गांव वालों से तीखी नोकझोंक हो गई। गांव वाले जाम खोलने को तैयार नहीं हुए तो मानसिंह लौट गए।


इलाज और ब्रेकर के आश्वासन पर हटे ग्रामीण
इस बीच आंवला एसडीएम ममता मालवीय पहुंच गईं। उन्होंने ग्रामीणों को घायल रामसुमरन का इलाज कराने और सड़क पर ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया, तब कहीं ग्रामीण जाम खोलने के लिए राजी हुए। इस दौरान भीषण गर्मी में चार घंटे तक जाम में फंसे रहे लोगों का बुरा हाल हो गया। बाद में पुलिस ने बोलेरो को पकड़कर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed