{"_id":"5ccb3effbdec22070c08f5d7","slug":"151556823807-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नगर अध्यक्ष समेत पांच पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा नगर अध्यक्ष समेत पांच पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। भाजपा नगर अध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर मकान कब्जा करने व दुष्कर्म आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ले की महिला का आरोप है कि 12 अप्रैल की शाम वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। इसी दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता अपने साथी अनुज कुमार, राजीव राठौर व दो अन्य साथियों के साथ शस्त्र लेकर उसके घर पर कब्जा करने की नीयत से घुस आए। उसके पति घर पर नहीं थे। वह कुछ दूर अपने परिचित से मिलने गए हुए थे। आरोप है कि संजय और उसके साथियों ने उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर छत पर मौजूद उसकी सास और व घर से बाहर गए पति भी उस वक्त आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी कपड़े फाड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने भी उसकी नहीं सुनी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने संजय गुप्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
रामनवमी पर महिला व उसके परिजनों से मंदिर से गंदगी हटाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी की रंजिश में महिला ने फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
- संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा
महिला ने भाजपा नगर अध्यक्ष सहित कई लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- संजय राय, इंस्पेक्टर