{"_id":"5ca3c1adbdec2260e22ad38b","slug":"151554235821-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को यू ट्यूब पर मिल रहीं गालियां, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को यू ट्यूब पर मिल रहीं गालियां, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट स्थित स्कूल में छात्रों को फेल करने के आरोपों के बाद हटाए गए शिक्षक को अब सोशल मीडिया और उनके यू ट्यूब चैनल पर गालियां मिल रही हैं। उनकी तहरीर पर थाना प्रेमनगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र में जनकपुरी निवासी सार्थक सहगल कैंट स्थित स्कूल में शिक्षक थे। वह यू ट्यूब पर अपना मोटिवेशनल चैनल भी चलाते हैं। पिछले दिनों उन्हें स्कूल से हटा दिया। स्कूल प्रबंधन का आरोप था कि बच्चों ने उनकी शिकायत की थी। वहीं, इसके बाद फेल हुए छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा भी किया। मंगलवार को शिक्षक ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके यू ट्यूब चैनल पर उन्हें गालियां दी जा रही हैं। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, सार्थक ने भी फेल बच्चों के अभिभावकों के साथ आते हुए आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन उन पर बच्चों को फेल करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर नौकरी से हटा दिया।