फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पति से तंग आकर मां ने बेटी के साथ की थी खुदकुशी

पति से तंग आकर मां ने बेटी के साथ की थी खुदकुशी

Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
पति से तंग आकर मां ने बेटी के साथ की थी खुदकुशी
बरेली। घर से अचानक लापता होने के तीन महीने बाद मां-बेटी के कंकाल मिलने की छानबीन में पुलिस ने आखिरकार पिता के स्याह चेहरे से पर्दा हटा दिया। हालांकि पिता द्वारा बेटी को लिखी गई अश्लील चिट्ठियों से ही मां-बेटी की मौत का राज साफ हो गया था, लेकिन अब पुलिस इस नतीजे पर पहुंच गई है कि यह हत्या नहीं बल्कि खुदकुशी का मामला था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सबसे पहले पिता के बेटी को लिखे अश्लील खतों की खबर प्रकाशित की थी। यह साफ हो गया था कि पिता बेटी का करीब चार साल से यौन शोषण कर रहा था। मां ने खुद अपनी आंखों से अपने पति की करतूत देखी थी, लेकिन लोकलाज से खामोश रही। पति से मिन्नतें की लेकिन वह सुधरा नहीं। इससे परेशान होकर मां बेटी को लेकर ज्यादातर मायके में रहने लगी थी। महिला के मामा-मामी राजदार बने, उसने पूरा घटनाक्रम उन्हें बताया हुआ था। 16 अक्टूबर से पहले आरोपी पति को महिला ने बेटी के साथ फिर देखा था जिसके बाद उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। पुलिस ने मां-बेटी की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मां-बेटी की मौत को खुदकुशी करार दिया है। पिता के बयानों की वीडियोग्राफी के बाद उसको जेल भेजने की तैयारी चल रही है। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि जांच तकरीबन पूरी हो चुकी है। पिता द्वारा बेटी के यौन शोषण से महिला परेशान थी। पुलिस के पास साक्ष्य है कि उसने स्थितियों से परेशान आकर बेटी के साथ खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed