{"_id":"5c3655f8bdec2256ed2b969c","slug":"151547064824-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं रोड मुठभेड़ः दोनों तरफ से चलीं गोलियां मगर मौके पर एक भी खोखा नहीं मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं रोड मुठभेड़ः दोनों तरफ से चलीं गोलियां मगर मौके पर एक भी खोखा नहीं मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बदायूं रोड पर मंगलवार रात सवा 11 बजे शहीद पेट्रोल पंप के पास हुई मुठभेड़ के बाद पकड़े गए पांच बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस की ओर से इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलने का दावा किया गया था। बताया गया कि पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर छूती हुई निकली हैं, लेकिन हैरत की बात यह है कि मौके पर न बदमाशों से चली गोलियों के खोखे मिले न पुलिस की गोलियों के।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सन् 2015 में लूट और डकैती की ताबड़तोड़ वारदात करने वाले देवरनियां इलाके के हिस्ट्रीशीटर मुन्ने खां उर्फ मुन्ना और वली शाह अपने साथ भोजीपुरा के सईम उर्फ चीमा, शाहजहांपुर के शरीफ और बहेड़ी के धर्मेंद्र को लेकर आगरा जा रहे थे। उनकी योजना आगरा के एक मांस फैक्ट्री के मालिक को लूटने की थी। क्राइम ब्रांच और गुंडा दमन दल ने रात करीब सवा ग्यारह बजे शहीद पेट्रोल पंप के पास से गुजरी इनोवा को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकली और आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक उसकी ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें मुन्ना और वली शाह के बाएं पैर में गोली लगी जबकि शहीम उर्फ चीमा निवासी मुरारपुर भोजीपुरा, शरीफ कटरा शाहजहांपुर और धर्मेंद्र को दौड़कर दबोच लिया गया था।