{"_id":"5c33ad2dbdec2256cc1be8ec","slug":"151546890541-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के रुपये निकाले, नहीं कराया निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय के रुपये निकाले, नहीं कराया निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ग्रामीणों ने प्रधान पर शौचालय के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि निकालकर खर्च कर लेने का आरोप लगाया है। क्षेत्रीय विधायक ने भी ग्रामीणों के समर्थन में अफसरों को चिट्ठी लिखकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
तहसील मीरगंज के गांव धंतिया के रहने वाले ग्रामीणों ने विकास भवन पहुंचकर पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके गांव में 50 पात्रों का चयन शौचालय निर्माण के लिए किया गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान ने शौचालय की धनराशि उनके खातों से निकाल ली और उनके शौचालय नहीं बनवाए। उन्होंने तीन साल में मिलने वाली ग्राम निधि और 14 वें वित्त की धनराशि में भी गबन का आरोप लगाया। डीपीआरओ ने जांच का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में उमा शंकर, महेंद्रपाल, लालता प्रसाद, प्रीतम सिंह, राम सिंह, सूरजपाल आदि शामिल थे।