फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुभाषनगर से चोर-लुटेरों का गैंग मुठभेड़ में गिरफ्तार

सुभाषनगर से चोर-लुटेरों का गैंग मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 31 Aug 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर से चोर-लुटेरों का गैंग मुठभेड़ में गिरफ्तार
दिल्ली में तिहाड़ जेल से छूटने के बाद उझानी के बदमाश ने सुभाषनगर क्षेत्र में किराये पर रहकर स्थानीय बदमाशों के साथ गिरोह बना लिया और क्षेत्र में लूट एवं चोरी की वारदातें कर पुलिस की नाक में दम कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके चोरी एवं लूट की सात घटनाओं का खुलासा किया है। चोरी की पिस्टल समेत करीब सात लाख रुपये के जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बदायूं के कस्बा उझानी के मोहल्ला बहादुरगंज का अजय राठौर दिल्ली में चोरी के पांच मुकदमों में जेल जा चुका है। तिहाड़ जेल से छूटने के बाद अजय करगैना में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। उसने सुभाषनगर की विकासनगर कॉलोनी निवासी सचिन ठाकुर और शांति विहार निवासी चंकी गोस्वामी के साथ गिरोह बना लिया। गिरोह का आपस में फोन पर संपर्क रहने की वजह से यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि तीनों बदमाशों को बृहस्पतिवार रात बदायूं रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की पिस्टल एवं कारतूस, दो तमंचे, जेवरात और घरेलू सामान बरामद किया गया है। सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये है। खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सुभाषनगर जगन्नाथ पांडेय, एसआई घनश्याम सिंह, गजेंद्र सिंह, सिपाही प्रदीप, गौरव, अतुल, अनुज और शहजाद शामिल हैं। अजय राठौर पर 17, सचिन और चंकी पर नौ-नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


जेवर खरीदने वाला सराफ परिवार समेत गायब
यह गिरोह वारदात करने के बाद शांति विहार के अमन ज्वेलर्स को जेवर बेचता था। गिरोह के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही सराफ परिवार को लेकर दुकान और घर बंद करके गायब गया है। पुलिस ने उसे भी मुकदमे में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed