{"_id":"594162934f1c1b6d178b4720","slug":"151497457299-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
जंक्शन पर एक मजदूर को नगदी लेकर चलने पर टैक्स देने का झांसा देकर दो ठगों ने 2700 रुपये ठग लिए। मजदूर को झांसा दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नई व्यवस्था की है, जिसमें नगदी पर टैक्स देना पड़ता है। पब्लिक की मदद से पीड़ित ने ठग को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ठग के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
कासगंज के शोरो थाना क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी राम मिलन पुत्र मुन्ना लाल अपने दोस्त राजकुमार के साथ हरिद्वार गया था। उसने बताया कि दोनों ठगी के इरादे से ट्रेन से बरेली पहुंचे। ट्रेन में उन्होंने शाहजहांपुर के कटरा निवासी अमित कुमार को झांसा दिया कि अब ट्रेन में नगदी लेकर चलने पर दस फीसदी का टैक्स कटता है। अमित पेशे से मजदूर है। वह दोनों की बातों में आ गया। राम मिलन ने उसको भरोसा दिलाने के लिए अपने पास रखे दस हजार रुपये भी दिखाए कि वह टैक्स चुकाकर आया है। अमित ने अपने पास रखे 2700 रुपये निकालकर दिखाए कि इस पर कितना टैक्स कटेगा। राम मिलन ने कहा कि लाओ रुपया जंक्शन के काउंटर पर दिखाकर लाता हूं। अमित के अनुसार दोनों एक तरफ भागने लगे तो उसने लोगों की मदद से दौड़ाकर राममिलन को पकड़ा, जबकि उसका साथी भाग गया। कोतवाली में राममिलन के खिलाफ अमित ने तहरीर सौंपी है।