{"_id":"5738d1e24f1c1b2c3fac74f1","slug":"15-feared-holding-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 खूंखार कुत्तों को पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 खूंखार कुत्तों को पकड़े
ब्यूराो अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 16 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव उनई चपटा के मासूम पुष्पेंद्र की आवारा कुत्तोें के जान लेने के बाद जागे तहसील प्रशासन ने गांव में कुत्तों को पकड़ने के लिए रविवार को अभियान चलाया। इस दौरान 15 खूंखार कुत्तों को पकड़ लिया गया।
रविवार सुबह होते ही एसडीएम पारस नाथ मौर्या टीम के साथ गांव पहुंचे और कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। टीम ने करीब 15 आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी के लिए केशवपुरम स्थित पिंजरे में बंद कर दिया। प्रशासन ने क्षेत्र में मुनादी कराकर ग्रामीणों को हिदायत दी कि आवारा कुत्तों के आतंक के चलते अपने मासूम बच्चों को जंगल में अकेले न भेजें। उनके स्कूल आते जाते समय विशेष ध्यान रखें। उन्होंने ग्रामीणों को ताकीद करते हुए कहा कि अगर टीम गांव में कुत्ते पकड़ने जाती है तो उसे रोकने या कुत्ते छुड़वाने की कोशिश न करें। ऐसा करने पर पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।