{"_id":"5936be3a4f1c1b24558b456c","slug":"149675988114-badaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे शराब बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे किनारे शराब बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने अभियान चलाकर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति हाईवे के पास शराब बेचते हुए भी पकड़ा गया है। नेकपुर मोहल्ले में सट्टा की खाईबाड़ी करने वाले को भी पुलिस ने दबोच लिया। दो अन्य को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। फरार चल रहे तीन वारंटियों के भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इधर, कोतवाली पुलिस ने शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
सीओ सिटी अभिषेक यादव और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा ने शहर में संयुक्त अभियान चलाया। इसमें इंस्पेक्टर कोतवाली भरत कुमार गौतम भी शामिल रहे। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के पास से सिविल लाइंस पुलिस ने हाईवे किनारे शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से काफी तादाद में शराब मिली है। खेड़ा नवादा इलाके से पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो लोगों को कच्ची शराब और एक को सट्टा की खाईबाड़ी करते दबोचा गया है। बता दें कि जिले में एक अप्रैल से हाईवे किनारे की शराब की सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। इसके बाद से शराब के धंधेबाजों ने हाईवे किनारे ठिकाने बनाकर शराब की बिक्री शुरू कर दी है। पिछले दिनों खेड़ा नवादा से पिता-पुत्र को हाईवे किनारे शराब बेचते गिरफ्तार किया गया था।