{"_id":"5936bd4c4f1c1be0568b456b","slug":"14967596436-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्\nथल पर लाउडस्पीकर को लेकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स् थल पर लाउडस्पीकर को लेकर हंगामा
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
कैंट क्षेत्र के नबी नगर में धार्मिक स्थल पर सुबह के समय लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हंगामा हो गया। एक पक्ष ने नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को पकड़कर थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों के समझौता करने के बाद पुलिस को लिखित रूप से दे दिया कि गांव में कोई विवाद नहीं है। इस पर पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया।
कैंट क्षेत्र के गांव नबी नगर मिश्रित आबादी का इलाका है। मंगलवार सुबह एक समुदाय के लोग धार्मिक स्थल पर पूजा कर रहे थे। यहां लाउडस्पीकर भी बज रहा था। तभी दूसरे समुदाय के कुछ युवक यहां आए और नई परंपरा डालने की बात कहते हुए लाउडस्पीकर बंद करने को कहने लगे। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया और लाउडस्पीकर बंद नहीं किया। इस पर बात बढ़ गई और काफी संख्या में लोग घरों से निकल आए। गांव में सांप्रदायिक तनाव हो गया।
गांव का माहौल बिगड़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को पकड़कर थाने ले आई। तभी गांव के काफी संख्या में लोग पीछे से थाने पहुंच गए। यहां पहुंचे लोगों ने थाने में भी हंगामा किया। पकड़े गए युवकों को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की। थाने में दोनों पक्षों के लोगों में काफी देर तक पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। लिखकर दे दिया गया कि किसी ने यूपी 100 को गलत सूचना दे दी थी, गांव में इस तरह का कोई विवाद नहीं है और दोनों पक्ष कोई कार्रवाई भी नहीं चाहते हैं। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव के दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर कहा कि गांव में किसी तरह का विवाद नहीं है और न ही कोई नई परंपरा डालने दी जाएगी। समझौता हो जाने के बाद मामला शांत हो गया। अब गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।
- एसएस पंवार, इंस्पेक्टर कैंट