{"_id":"5936a21d4f1c1b16508b459d","slug":"14967526832-badaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों पर बिफरे व्यापारियों ने दिया कोतवाली गेट पर धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरियों पर बिफरे व्यापारियों ने दिया कोतवाली गेट पर धरना
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। चोरी के मामलों में इजाफा होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। गुस्साए व्यापारी कोतवाली गेट पर धरना देने को बैठक गए। करीब एक घंटा बाद कोतवाल संजय गोयल व्यापारियों से बात करने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर व्यापारियों को शांत किया। धरना स्थल से उठने से पहले व्यापारियों ने कोतवाल को ज्ञापन भी दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अजय कुमार अग्रवाल उर्फ पप्पी की अगुवाई में कई व्यापारी मंगलवार दोपहर में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने शिक्षक सचिन सिंघल की बाइक चोरी के मामले में पुलिस कर्मियों से बात की। कहा कि उन्होंने जिस बाइक चोर कोतवाली पुलिस के हवाले किया, उससे सही तरीके से पूछताछ नहीं की गई। आरोपी युवक ने कई स्थानों पर से बाइक चोरी की घटनाओं को स्वीकार भी किया था। उसके बताए पते-ठिकानों पर दबिश दी जाती तो सचिन समेत कई बाइक बरामद हो जातीं। व्यापारियों ने नाराजगी का इजहार करते हुए कोतवाली गेट पर तंबू लगाकर धरना शुरू कर दिया। काफी देर बाद प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बात कर उन्हें मना लिया। धरनास्थल पर बैठे व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर चोरी की घटनाओं के वर्कआउट की मांग की। धरना पर बैठे व्यापारियों में सराफ पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, संजीव आजाद, निकुंज बब्बर, नवीन शर्मा, अभिनव सक्सेना, राजकुमार मिश्र, प्रखर जैन, सिद्धार्थ जैन और अब्दुल साजिद आदि शामिल थे।
--------------------------
इंसेट
चोरी की बाइकों के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
उझानी। कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो युवकों ने कछला में वृद्ध से 20 हजार रुपये की लूट में भी हाथ बताया। पूछताछ के बाद बदमाशों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
कसबा इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में भूरे अंसारी कासगंज जिले की सोरों कोतवाली के गांव मल्लननगर का और उसके पड़ोसी गांव नगला खुशहाली निवासी बबलू उर्फ वीरेंद्र यादव ने पिछले महीना कछला चौराहे पर हुसैनपुर निवासी वृद्धा सोनवती से दिनदहाड़े 20 हजार रुपये लूटे थे। लूट की रकम में छह हजार रुपया बरामद किया गया है। भूरे का साथी नगर के मोहल्ला किलाखेड़ा के रफीक का बेटा शौकीन उर्फ आरिफ है। उसे भी पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद कर ली गई हैं। बरामद बाइक में एक बाइक मल कंपाउंड निवासी पंकज गुप्ता की है। आरिफ ने पंकज की बाइक की नंबर प्लेट बदलवा कर उसी नंबर के फर्जी कागजात भी दिखाए थे। भूरे और बबलू एटा में भी बाइक चोरी की घटनाओं में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। बता दें कि भूरे और आरिफ पर शिक्षक सचिन की बाइक उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए अजय अग्रवाल ने घटना वाले दिन पुलिस से शिकायत की थी।