{"_id":"5935428c4f1c1b2e1d8b4571","slug":"14966626824-lakhimpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निर्देश पर हटवाया अवैध कब्जा, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम के निर्देश पर हटवाया अवैध कब्जा, हड़कंप
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। एसडीएम के आदेश पर भीरा थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर में पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने समिति की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया है, जिससे अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।
भीरा क्षेत्र के बीबीपुर गांव में भीरा सहकारी समिति की जमीन पर आसपास गांवों के कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर गन्ने की फसल बो रखी है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने एक टीम का गठन किया, जिसमें राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो के साथ ही भीरा पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन पर खड़ी फसल की जुताई कराकर अवैध कब्जा हटवाया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि समिति की लगभग आठ एकड़ जमीन पर कई सालों से ग्रामीण कब्जाकर फसल बो रहे थे। जिसकी शिकायत समिति के सचिव ने कई बार की थी। इसी के बाद कब्जा हटाने की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बताया कि जमीन पर कब्जों की शिकायतों पर तेजी से अमल लाया जा रहा है। अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाया जा रहा है।