फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फीट होंगे तभी फील्ड में आएंगे नजर

फीट होंगे तभी फील्ड में आएंगे नजर

Sat, 03 Jun 2017 07:51 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
फीट होंगे तभी फील्ड में आएंगे नजर
अगर स्वस्थ्य होंगे तभी फील्ड में आएंगे नजर
विज्ञापन

बरेली।
पुलिस की तनाव भरी लंबी ड्यूटी बीमारियों का कारण भी बनती है। अब थानों में मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे, जिसके लिए पुलिस महकमा कुछ निजी चिकित्सकों से संपर्क कर रहा है। थानावार लगने वाले इस मेडिकल कैंप में पुलिसकर्मियों के फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे। पुलिस के अधिकारियों की मानें तो इस टेस्ट में पास होने वालों को फील्ड में तैनाती की जाएगी।
एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण और एसपी देहात ख्याति गर्ग अब थानों में मेडिकल कैंप लगवाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की नौकरी में कई बार लोग मुटापे का शिकार हो जाते हैं। दिल के रोग, अवसाद, बीपी और शुगर जैसी बीमारियां हो जाती हैं, जिनका उन्हें पता भी नहीं चलता है। इसलिए इन मेडिकल कैंप के जरिए थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को उनके स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन


एसपी देहात की लगेगी चौपाल
एसपी देहात के मुताबिक जल्द ही देहात के थानों में वह पब्लिक के साथ चौपाल करेंगी। ताकि पब्लिक के साथ सीधी कनेक्टिविटी हो सके। उनका मानना है कि गांव के लोग अभी तक पुलिस हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन के बारे में भी ठीक से नहीं जानते हैं। इन चौपाल के जरिये उन्हें पुलिस के बारे में सही जानकारी देकर जागरूक करने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed