फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अस्पताल वालों ने शव देने से मना किया तो हंगामा

अस्पताल वालों ने शव देने से मना किया तो हंगामा

Thu, 11 Apr 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल वालों ने शव देने से मना किया तो हंगामा
बरेली। पीलीभीत जिले की एक युवती की शहर के निजी अस्पताल में मौत के बाद शव देने से इनकार किया गया तो घरवालों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि अस्पताल प्रबंधन की दलील सही है। घरवाले बिना पोस्टमार्टम शव ले जाना चाहते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन उन्हें रोक रहा था। हालांकि बाद में जरूरी लिखापढ़ी के बाद शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत शहर की नई बस्ती निवासी सूरजपाल मौर्य ई रिक्शा चलाकर परिवार पालते हैं। एक साल पहले उन्होंने बेटी मधु (19) की शादी माधोटांडा के गांव सिरसा निवासी केंद्रपाल से की थी। सप्ताह भर पहले मधु की ससुराल में ही संदिग्ध हालात में झुलस गई थी। तब से वह बरेली में विकास भवन रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार को उसकी मौत हो गई। घरवाले शव ले जाने लगे तो अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें रोक लिया। हंगामे के बाद बारादरी पुलिस पहुंची। सूरजपाल का कहना था कि अस्पताल वाले जबरन पोस्टमार्टम कराने पर तुले थे जबकि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी थी। उनके दामाद ने अपनी सारी जमीन बेचकर इलाज में खर्च कर दी, वे नहीं चाहते कि दामाद को परेशानी हो। पोस्टमार्टम होगा तो रिपोर्ट भी लिखानी पड़ेगी। पुलिस ने समझाया कि बिना रिपोर्ट के भी वे पोस्टमार्टम करा सकते हैं। इस तरह की मौत के मामलों में यह जरूरी प्रक्रिया है पर वे नहीं माने तो पंचनामा भरकर शव ले जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed