{"_id":"5ca2733abdec2213ea5394ae","slug":"141554150202-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर कराया बैनामा, लाखों की जमीन हड़पी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में राधाकुंज हाईडिल सबस्टेशन के पास रहने वाली कांती तिवारी ने कुछ समय पहले अपने एक जान पहचान वालों से जमीन बेचने का सौदा किया था। कांती ने बताया कि बीते वर्ष पांच मार्च को 40 हजार रुपये लेकर कत्था फैक्ट्री के पास स्थित आलोक नगर निवासी सुमनलता और संजय कुमार के नाम बैनामा कर दिया था। कांती के मुताबिक शेष बची 4,60,000 की रकम में आरोपियों ने तीन लाख रुपये का चेक और 1,60,000 नकद देने की बात कही थी। पुरानी जानपहचान होने के चलते कांती ने शेष राशि दिखाकर रजिस्ट्री करा दी। आरोप है कि भरोसे का फायदा उठाकर धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करा ली और उनकी जमीन हड़प ली। वकील से नोटिस भिजवाने के बावजूद रुपये नहीं दिए। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।