{"_id":"5c3e4378bdec22734b4bca08","slug":"141547584376-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहलादपुर एनकाउंटर : योगी के दरबार में गूंजेगा अहलादपुर एनकाउंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अहलादपुर एनकाउंटर : योगी के दरबार में गूंजेगा अहलादपुर एनकाउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अहलादपुर एनकाउंटर पर अब मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दरबार में सवाल उठाए जाएंगे। कपिल चौधरी और अशोक वाल्मीकि के परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं ताकि पुलिस की झूठी कहानी बेपर्दा हो सके। कपिल के परिजनों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें बीस जनवरी का समय मिला है।
सात जनवरी की सुबह संभल में थाना असमोली के गांव चितावली निवासी अशोक और कपिल अहलादपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। अशोक गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में रहकर ड्राइविंग करता था। पुलिस ने उसी दिन की सुबह सराफ अनूप अग्रवाल के स्टाफ को गोली मारकर लूटे गए पंद्रह लाख रुपये इन दोनों से बरामद दिखाए थे। अशोक का कोई क्राइम रिकार्ड नहीं था। कपिल के घरवालों ने भी एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। दोनों परिवार सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के संपर्क में हैं। कपिल के परिवार ने सजातीय जाट नेताओं के सहारे सीएम कार्यालय संपर्क किया तो वहां मुलाकात के लिए 20 जनचरी की तारीख मिली है। कपिल के भाई सुरेंद्र ने बताया कि वह सीएम के सामने पुलिस की कलई खोलेंगे। अशोक के पिता छोटे भी इनके साथ जाएंगे।