फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पंप पर खड़े गैस के चार टैंकरों से सामान चोरी, ड्राइवर फरार

पंप पर खड़े गैस के चार टैंकरों से सामान चोरी, ड्राइवर फरार

Wed, 16 Jan 2019 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पंप पर खड़े गैस के चार टैंकरों से सामान चोरी, ड्राइवर फरार
सीबीगंज (बरेली)। हल्द्वानी में गैस खाली कर मथुरा जा रहे इंडेन गैस के चार टैंकर परसाखेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े मिले। टैंकरों से काफी सामान गायब है और ड्राइवरों का पता नहीं है। एजेंसी मैनेजर ने चारों टैंकर ड्राइवरों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

पद्मावती कैरियर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी फर्म के चार टैंकर इंडेन के मदनपुर खादर गैस प्लांट से गैस भरकर हल्द्वानी गए थे। वहां गैस खाली कर दी। इसके बाद उन्हें दोबारा गैस भरने मथुरा जाना था। मगर पता लगा कि चारों टैंकर परसाखेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े हैं। टैंकरों पर लिखे नंबरों की मदद से किसी ने सूचना दी तो फर्म के मालिक ने उन्हें भेजा। उन्होंने आकर देखा तो सभी टैंकरों के टायर, बैट्री, डीजल, जैक व स्टेपनी आदि सामान गायब है। चारों के ड्राइवर भी नहीं हैं। राधेश्याम ने बताया कि सभी ड्राइवरों के मोबाइल भी ऑफ बताए जा रहे हैं। मैनेजर ने आजमगढ़ निवासी सुरेश, जौनपुर निवासी पुनीत, रविकांत और रतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed