फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दंगाई कहते थे... ओए ‘शिकार’ जा रहा है

दंगाई कहते थे... ओए ‘शिकार’ जा रहा है

Tue, 18 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दंगाई कहते थे... ओए ‘शिकार’ जा रहा है
बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के देश भर में भड़के सिख दंगों के 34 साल बाद कांग्रेेस नेता सज्जन कुमार को हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई तो उस भयावह दौर से गुजरे तमाम लोगों के जेहन में पुरानी यादें भी ताजा हो गईं। अपनों के अचानक पराया हो जाने की पीड़ा और जान-माल के नुकसान का डर का माहौल असहनीय था, लेकिन इसी माहौल में कुछ ऐसी मिसालें भी कायम हुईं जिन्होंने साबित किया कि मानवता से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद 30 अक्तूबर की रात सबसे भयावह गुजरी थी। शहर की बदले हालात को बयान करते मॉडल टाउन गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष मालिक सिंह कालरा बताते हैं कि वह अपने कुछ दोस्तों के संग गुलाबनगर से गुद्दड़बाग की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक किसी ने पीछे से आवाज लगाई, ओए देख शिकार जा रहा है...। यह सुनते ही मालिक सिंह घबरा गए, लेकिन उनके साथ मौजूद लोगों ने ही उपद्रवियों को समझाकर शांत किया और उन पर कोई आंच नहीं आने दी।
विज्ञापन

1984 के सिख दंगों के दौरान बरेली में ऐसी ही कई और भी घटनाएं घटीं। सिख समुदाय के लोगों को देखकर ऐसे ही दंगाई चिल्लाते थे। घेरकर लूटपाट और मारपीट होती थी। सिख समुदाय के लोगों को संपत्ति की हानि तो हुई, लेकिन शहर के समरस माहौल ने यहां कोई जनहानि नहीं होने दी। हालांकि इन घटनाओं की दहशत में बड़ी संख्या में सिख परिवार पंजाब पलायन कर गए थे। उस समय पूरे शहर में सिख समुदाय के लोग फैले हुए थे, अनहोनी की आशंका में सुरक्षित जगह शरण ली गई थी, लेकिन हालात काबू में होते चले गये और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed