Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prohibited meat recovered from a home freezer in lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: घर के फ्रीजर से प्रतिबंधित मांस बरामद, खेत में मिले गोवंश के अवशेष, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 05 Nov 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Nov 2026 05:57 PM IST
सार

भीरा कस्बे में एक घर के फ्रीजर से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। इसके बाद इमलिया रोड पर गोवंश के अवशेष भी मिले। सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि अवैध मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Prohibited meat recovered from a home freezer in lakhimpur kheri
मांस बरामद होने के बाद घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे में एक घर के फ्रीजर से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पहुंची भीरा थाना पुलिस ने शमीर के घर से मांस बरामद किया। इसके बाद इमलिया रोड पर नहर के आगे एक खेत में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लगातार सामने आ रहे इन मामलों से क्षेत्र में हलचल मची हुई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भीरा पुलिस को कस्बे के एक घर में प्रतिबंधित मांस रखे होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के फ्रीजर से मांस बरामद किया। मांस की पहचान और उसके प्रतिबंधित होने की पुष्टि के लिए पुलिस जांच करा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मांस कहां से लाया गया था और इसे घर में रखने के पीछे क्या वजह थी।
विज्ञापन


घर से मांस बरामद होने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इमलिया रोड पर नहर के आगे कई खेतों में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इसी स्थान पर फरवरी में भी दूसरे खेत से पशु के अवशेष मिले थे, लेकिन उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार सामने आ रहे मामलों ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
कस्बे में शमीर के घर से प्रतिबंधित मांस बरामद होने के बाद भीरा पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। राष्ट्रीय बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने घर पहुंचकर कार्रवाई की। सवाल यह है कि प्रतिबंधित मांस कहां से आया और शमीर के घर तक कैसे पहुंचा? इमलिया रोड के अंदर कई खेतों में गोवंश के अवशेष मिलने की बात भी सामने आई है।

सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि अवैध मांस को पशुचिकित्सा अधिकारी को बुलाकर सैंपलिंग कराकर प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed