Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: Aligarh Man Arrested with 10 Illegal Pistols, Police Probe Leads to Suspected Supplier in Signoor

खरगोन: अलीगढ़ से हथियार खरीदने आया युवक गोगांवा पुलिस के शिकंजे में, बैग से मिली 10 अवैध पिस्टल

Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
सार

गोगांवा पुलिस ने अलीगढ़ निवासी युवक को 10 अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त हथियारों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी ने सिगनूर से हथियार खरीदने की बात कही है, जिसके बाद पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Khargone: Aligarh Man Arrested with 10 Illegal Pistols, Police Probe Leads to Suspected Supplier in Signoor
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोगांवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घुघरियाखेड़ी बस स्टॉप के पास से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल बरामद हुईं। जब्त हथियारों की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 4 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घुघरियाखेड़ी बस स्टॉप के पास एक व्यक्ति बैग लेकर खड़ा है, जिसके पास अवैध पिस्टल होने की आशंका है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरेन्द्र कुमार पाण्डेय (35) निवासी ग्राम बसोली, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल मिलीं। हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी पिस्टल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में शॉपिंग ट्रेंड: हल्की ज्वेलरी से लेकर डिजाइनर लाइटिंग तक इस बार क्या खरीद रहे लोग? जानिए बाजार का हाल


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गोगांवा में अपराध क्रमांक 365/26 के तहत धारा 25(1) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सिगनूर के किसी व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदने की बात बताई है। पुलिस अब हथियार बेचने वाले व्यक्ति की पहचान और अवैध हथियारों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच का दायरा सिगनूर तक पहुंच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अलीगढ़ से खरगोन हथियार खरीदने क्यों आया था और उसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। कार्रवाई एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन में की गई। इसमें गोगांवा पुलिस और साइबर सेल की टीम का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed